गंगा को बनाया जाए स्वच्छ, सभी चुनौतियों का हो समाधान: सीआर पाटिल
नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी की उपस्थिति में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में नमामि गंगे के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा केन्द्रीय जल शक्तिमंत्री सीआर पाटील की अध्यक्षता मे हुइ। इस बैठक में जल शक्ति मंत्रालय के विभिन्न अधिकारियों एवं दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों की सहभागिता रही।
सीआर पाटिल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम सभी की साझा प्रतिबद्धता है कि गंगा को समयबद्ध और प्रभावी रूप से स्वच्छ बनाया जाए। उत्तराखंड में गंगा के मुख्य प्रवाह पर कोई प्रदूषित स्ट्रेच न होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जबकि आगे का फोकस गंगा में आने वाले नालों के पूर्ण इंटरसेप्शन, सीवेज ट्रीटमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप क्षमता विस्तार पर है।
उत्तर प्रदेश में कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में एसटीपी क्षमता वृद्धि, ड्रेन इंटरसेप्शन एवं डाइवर्जन और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, तथा भूमि उपलब्धता एवं स्वीकृतियों में देरी जैसी चुनौतियों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
हमारा स्पष्ट लक्ष्य है कि गंगा में किसी भी प्रकार का अनुपचारित प्रवाह न हो, और इसके लिए शत-प्रतिशत सीवेज ट्रीटमेंट तथा सभी परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।