Back To Top

July 8, 2026

पर्यावरण संरक्षण हेतु राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुजफ्फरपुर। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, कलमबाग चौक पर विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का शुभारंभ मान्यवर प्रांत प्रचारक रविशंकर, मुजफ्फरपुर विभाग के विभाग संघचालक चंद्रमोहन खन्ना एवं उत्तर बिहार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक सुधांशु के साथ किया।

इस अवसर केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर चल रहे पंच परिवर्तन एवं माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण हेतु चल रहे कार्यक्रमों से देश में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आई है परंतु यह जन आंदोलन बने और अपने जीवन के छोटे छोटे बदलाव से हम एक स्वच्छ, हरित और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन का काम नहीं, यह निरंतर चलने वाली प्रकिया है। हमें दिनचर्या में छोटे छोटे काम जोड़ने होंगे जैसे पानी की बचत करें, पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें, स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं।

Prev Post

जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन” पर होगा आईआईडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यू-2026 का आयोजन

Next Post

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सामुदायिक नेतृत्व वाली वर्षाजल…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

[mc4wp_form id=]

Leave a Comment

Write Your Blog Post