गुजरात में जल जीवन मिशन के बेहतर संचालन के लिए सांसदों के सुझावों पर होगा काम
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुजरात में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य के सांसदों के साथ बैठक कर सभी योजना के पहलुओं पर सिलसिलेवार ढंग से चर्चा की। गरवी गुजरात में आयोजित बैठक में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बंभाणिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पुरूषोत्तम रूपाला सहित कई सांसद व अधिकारी मौजूद थे।
जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारी व गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे और उन्होंने सभी जिलों, ससंदीय क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रभावी तरीके से जमीन पर उतारने मौजूदा स्रोतों को सहेज कर उनके बेहतर संचालन पर जोर दिया।
सांसदों ने कई सुझाव दिए तो कई शिकायतें भी सामने आईं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए िकवह सभी मुददों का समाधान करें और जन भागीदारी के साथ बेहतर संचालन, जल आपूर्ति सुनिश्चित करें।













